नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और समारोह में श्रीलंका की राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के मद्देनजर गुरूवार को राजधानी में सुरक्षा के क़डे इंतजाम किए जाएंगे। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले समापन समारोह की सुरक्षा में हजारों पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। साथ ही दिल्ली के कई क्षेत्रों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजपक्षे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजेंसिया काफी सतर्क हैं। स्टेडियम में मुख्य अतिथि के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उपस्थित रहेंगी। गुरूवार सुबह होने वाली मैराथन की सुरक्षा के लिए कनॉट प्लेस की ओर जाने वाला यातायात बुधवार रात से प्रतिबंधित होगा। वहीं, पुरूष हॉकी मैच का फाइनल भी गुरूवार को खेला जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से गुरूवार को केंद्रीय और दिल्ली सरकार के कार्यालयों और सभी मुख्य बाजारों को बंद किया गया है। जबकि, स्कूल और कॉलेजों में पहले ही छुियां कर दी गई हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने आईएएनएस को बताया, ""खेलों के दौरान हमने अत्यंत सावधानी बरती है। गुरूवार को खेलों की समाप्ति तक हम सुरक्षा का सर्वाधिक ख्याल रखेंगे।"" गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ""गुरूवार तक सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। अब तक सबकुछ ठीक ठाक हुआ है। लेकिन हम सुरक्षा में कोई चूक नहीं चाहते।"" शाम सात बजे से दो घंटे तक चलने वाले समारोह के दौरान दिल्ली के हवाई अड्डों से कोई उ़डान नहीं होगी। इस दौरान भारतीय वायु सेना आकाश की निगरानी करेगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की तरफ जाने के लिए यातायात को दोपहर दो बजे के बाद खोला जाएगा। साथ ही समारोह से लौटने वाले दर्शकों के लिए मेट्रो ट्रेनें रात 11 बजे के बाद भी चलेंगी।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल : समापन समारोह के लिए सुरक्षा के क़डे प्रबंध





















