सेंचुरियन, 25 सितंबर। भारतीय टीम कल आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी से पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भि़डेगी तो उसका इरादा अतीत के प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर घमाकेदार जीत दर्ज करना होगा। सलामी जोडी वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज जहीर जहीर खान के बाहर होने के बाद भारत को कल करार झटका लगा जब मघ्यक्रम की रीढ युवराज सिंह को उंगली में फ्रेक्चर के कारण बाहर होना पडा। युवराज की गैर मौजूदगी से भारतीय टीम मे खालीपन पैदा हो गया है और युवा विराट कोहली के लिए इसे भर पाना आसान नहीं होगा। गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा मैदान से बाहर की गतिविघियों ने भी भारतीय खेमे में हलचल मचा रखी है। कोच गैरी कस्र्टन का गोपनीय विजन दस्तावेज लीक होने के कारण से मीडिया की सुखिर्या में बना हुआ है। क्र्रिकेटरों को अच्छे प्रदर्शन के लिए सेक्स की सलाह देने वाले कस्र्टन के इस दस्तावेज की जमकर आलोचना हो रही है।