कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मैच फिक्सिंग विवाद : माजिद दोबारा गिरफ्तार, रिहा

लंदन। ब्रिटेन के "एचएम रेवेन्यू एंड कस्टम विभाग" ने मैच फिक्सिंग विवाद के मुख्य आरोपी मजहर माजिद को धन के अवैध लेन-देन से जु़डे एक अलग मामले में जारी जांच के अंतर्गत रविवार को दोबारा गिरफ्तार किया था। माजिद को हालांकि उसी दिन रिहा कर दिया गया। ब्रिटेन के समाचार पत्र "द सन" के मुताबिक माजिद को दक्षिणी लंदन के क्रोएडोन इलाके में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। कस्टम अधिकारी पहले ही माजिद के घर पर उसका इंतजार कर रहे थे। उसके साथ-साथ उसकी 35 वर्षीया पत्नी शेलिजा मांजी और उसके एक 49 वर्षीय सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया था। कस्टम विभाग ने साफ किया है कि माजिद को मैच फिक्सिंग विवाद से इतर एक अन्य मामले में जारी जांच के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था।
विभाग के मुताबिक माजिद ने दो वर्ष पहले क्रोएडोन एथलेटिक फुटबाल क्लब में हिस्सेदारी खरीदी थी और तब से लेकर आज तक उसने इस क्लब में काफी पैसा लगाया है। विभाग ने कहा है कि मैच फिक्सिंग विवाद के सामने आने से पहले से ही उसकी नजर माजिद पर थी। साथ ही वह एक फर्म का मालिक है, जिसका नाम ब्लूस्काई डेवलपमेंट्स है। माजिद को एक समाचार पत्र के संवाददाता से 150,000 डॉलर लेकर लॉड्र्स में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग करने के लिए शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
उसे शनिवार को ही जमानत मिल गई थी। माजिद ने समाचार पत्र से दावा किया था कि कप्तान सलमान बट्ट सहित कई खिल़ाडी उसकी मुट्ठी में हैं और वह पैसे के दम पर पाकिस्तानी खिलाç़डयों को लॉड्र्स टेस्ट मैच में नो-बॉल फेंकने के लिए तैयार कर सकता है। माजिद का दावा ठीक निकला और उसके बताए गए क्षण में ही पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर ने नो-बॉल फेंकी थी। इस मामले में स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने माजिद को गिरफ्तार किया था। हालांकि उसे एक दिन बाद ही जमानत मिल गई थी लेकिन स्कॉटलैंड यार्ड की जांच अभी भी जारी है। माजिद के खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं लेकिन उसे पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने के लिए कहा गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें