लखनऊ, 25 सितंबर। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री शुक्रवार को फिर से कांग्रेस में लौट आए। शास्त्री ने इसी वर्ष जनवरी में कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में लौटने की इच्छा जताई थी। शास्त्री ने कांग्रेस में फिर शामिल होने को ग्यारह साल बाद घर वापसी होने जैसा बताते हुए कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है, जिसके नेतृत्व में देश की अखण्डता सुरक्षित है और चतुर्दिक विकास सुनिश्चित है। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस में एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर लौटा हूं।