कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैपियंस ट्राफी में आसिफ का खेलना तय

जोहासबर्ग, 25 सितंबर। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिन डोपिंग विवाद के कारण टीम से लंबे समय तक बाहर रहने वाले चैपियंस ट्राफी में शनिवार को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना करीब-करीब तय है। पाकिस्तनी टीम के कोच इंतिखान आलम ने पाकिस्तानी समाचार पत्र "द न्यूज" को दिए साक्षात्कार में कहा कि आसिफ की प्रतिभा को लेकर कोई दो राय नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि खुदा का शुक्र है कि वह पूरी लय में है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार है। आलम ने कहा कि हम भारत के खिलाफ होने वाले मैच में आसिफ को टीम में शामिल करना चाहते है और इस बात की पूरी संभावना भी है कि वह अंतिम 11 में शामिल रहेंगे। उनकी मौजूदगी से टीम को मनोबल बढेगा। पाकिस्तानी कोच ने कहा कि आसिफ पिछले कुछ महीनों से कडी मेेहनत कर रहे है। आलम का कहना है कि टीम के अन्य दो तेज गेंदबाज उमर गुल और मोहम्मद आमिर भी अच्छी लय में है और ऎसे में आसिफ की वापसी से टीम की गेंदबाजी और मजबूत होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें