कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैपियंस ट्राफी से बाहर होने से काफी निराश हूं : युवराज

नई दिल्ली, 25 सितंबर। भारतीय सल्लामी बल्लेबाज युवराज सिंह दाए हाथ की उंगली में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही चैपियंस ट्राफी से बाहर होने से काफी निराश है, लेकिन उन्होंन उम्मीद जताई है कि उनकी गैर मौजूदगी मे भी टीम खिताब की रक्षा करने में सफल होगी। युवराज ने कहा कि चोट खिलाडी के जीवन का हिस्सा होती है लेकिन दुर्भाग्य से मुझे गलत समय पर चोट लगी। मै 2006 में चोटिल होने कारण चैपियंस ट्राफी मे नहीं खेल पाया था। इसलिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मुझे आशा है कि मै जल्द ठीक हो जाऊंगा और भारतीय टीम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। मघ्यक्रम का यह महान बल्लेबाज बुघवार को क्षेरत्रक्षण के अभ्यास के दौरान चोटिल हो गया था। उनके दाए हाथ की उंगली में फै्रक्चर हुआ और उन्हें छह सप्ताह के विश्राम की सलाह दी गई है। युवराज ने स्वीकार किया है कि टीम को उनकी कमी खलेगी लेकिन साथ ही कहा कि भारतीय टीम में खिताब जीतने की क्षमता है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें