दुबई। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी शुरूआत की है।
तटस्थ आयोजन स्थल पर दोनो टीमों के बीच खेले जा रहे दो मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 20 ओवरों की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। अपने एक पुराने साथी खिल़ाडी हर्शेल गिब्स द्वारा अपनी जीवनी के माध्यम से विवादों में घसीटे जाने के बाद पहला टेस्ट खेल रहे कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 59 गेंदों पर एक चौके की मदद से 31 रन बनाए हैं जबकि एल्वारो पीटरसन 61 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 47 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
इससे पहले खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 3-2 से जीत हासिल की थी। एकदिवसीय श्रृंखला से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ट्वेंटी-20 श्रृंखला में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था।
भारत समाचार
दुबई टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका की सधी शुरूआत




















