कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राज्यपाल ने येदियुरप्पा को फिर से बहुमत साबित करने को कहा

बेंगलुरू। कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को 14 अक्टूबर को विधानसभा में फिर से बहुमत साबित करने को कहा है। उन्होंने सोमवार को केंद्र सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की अनुशंसा की थी।
राजभवन के सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जो पत्र लिखा है, उसमें उन्होंने यह भी कहा है कि सोमवार को विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान अनुचित था और वह विधानसभा के पटल पर बहुमत साबित नहीं कर सके थे।
गौरतलब है कि सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के. जी. बोपैया ने विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले 16 बागी विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य करार दिया था और इसके बाद येदियुरप्पा सरकार ने ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल कर लिया था। उधर, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोर समूह की बैठक चल रही है। राज्यपाल द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा पर येदियुरप्पा ने कहा है कि वह उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी इस मामले में समर्थन मांगेगे जहां भाजपा की सरकार नहीं है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें