भारत समाचार
नक्सलियों के खात्मे के लिए केन्द्र राज्यों को पूरी सहायता देगा : चिदम्बरम

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक मुठभे़ड में 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि एक भी नक्सली का शव बरामद नहीं हुआ है पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या 12 से कम नही है ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे बीजापुर के एसडीओपी अशोक सिंह ने बताया कि मुठभे़ड गुरूवार रात 11 बजे से शुरू हुई थी जो त़डके 3 बजे तक चली। सिंह का कहना है कि अंघेरे का फायदा उठाते हुए नक्सली अपने साथियों का शव साथ ले जाने में सफल रहे हैं। इस ऑपरेशन को करीब 600 जवानों ने अंजाम दिया।




















