कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महंगाई और बढी, मुद्रास्फीति 17.94 प्रतिशत पर पहुंची

नई दिल्ली। 30 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान खाद्य मुद्रास्फीति की दर बढकर 17.94 प्रतिशत पहुंच गई है, जबकि इससे पिछले सप्ताह यह 17.56 प्रतिशत के स्तर पर थी। पिछले साल की तुलना में आलू के दाम 40.57 प्रतिशत बढ चुके है, वहीं दाले 41.24 फीसदी महंगी हुई है। प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति सप्ताह के दौरान 15.75 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई। इससे पिछले सप्ताह यह 14.56 प्रतिशत के स्तर पर थी। सब्जियों व फलों की दामों में दो प्रतिशत बढने से खाद्य वस्तुओं का मूल्य सूचकांक 0.3 प्रतिशत चढ गया। मछली, समुद्री उत्पाद, मसालों और बाजरा के दाम एक-एक प्रतिशत बढे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें