मेलबर्न। वेस्टर्न आस्टे्रलिया की प्रांतीय क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि खराब फार्म में होने के बावजूद वरिष्ठ बल्लेबाज माइकल हसी को आगामी एशेज शृंखला के लिए आस्टे्रलियाई टेस्ट टीम में जगह मिलनी चाहिए।
आर्थर ने कहा, ""हसी को हर हाल में एशेज के लिए टीम में जगह मिलनी चाहिए। वह काफी अनुभवी हैं लिहाजा उन्हें अपनी रणनीति से हटाना ठीक नहीं होगा। पहले मैच में कम से कम हमें अनुभवी खिलाç़डयों की जरूरत है और हसी इस लिहाज से टीम में जगह पाने के हकदार हैं।"" हसी ने हाल के दिनों में खराब प्रदर्शन किया है। एकदिवसीय मैचो में उनका प्रदर्शन औसत रहा है जबकि टेस्ट मैचौं में उनके बल्ले से बहुत कम रन निकले हैं। बीते 18 महीनों में हसी टेस्ट मैचों में सिर्फ दो शतक लगा सके हैं।





















