नई दिल्ली, 26 सितंबर। वल्र्ड कुश्ती चैपिंपयशिप में इतिहास रचकर हरियाणा के पहलवान रमेश कुमार स्वदेश लौट आए है। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत किया गया। सोनीपत के किसान के बेटे रमेश कुमार की सफलता जबदस्त थी, स्वागत भी उतना ही जबर्दस्त हुआ। वल्र्ड कुश्ती चैपिंयनशिप में रमेश कुमार ने कांस्य पदक दिलवाया। रमेश के स्वागत के लिए उनके परिवार और गांव के लोग बडी संख्या में एयरपोर्ट पहुंच गए थे। रमेश कुमार डेनमार्क के हेरनिंग में कुश्ती चैपिंयनशिप के 74 किलों फ्रीस्टइल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। रमेश ने मोलडोवा के अजेक्जेडर बर्का को तकनीकी अंकों के आघार पर हराया। रेपेचेज राउंड के बाद स्कारे 7-7 से बराबर किया था।