गांधीनगर। गांधीनगर इलाके में मंगलवार शाम एक युवती ने प्राकृतिक चिकित्सालय में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती कुछ दिन पूर्व ही यहां अपनी दादी के साथ ईलाज के लिए भर्ती हुई थी।
पुलिस के अनुसार मालवीय नगर सेक्टर-2 निवासी वीरभान के बेटी भारत लालवानी (21) मधुमेह रोग से पीडित थी। भारती की देखभाल के लिए उसकी दादी उसके पास रूकी थी। मंगलवार शाम दादी किसी काम से कहीं चली गई। इसी दौरान भारत ने प्राकृतिक चिकित्सालय में कमरे में पंखे पर चुन्नी से फांसी लगा ली। पता लगने पर प्राकृतिक चिकित्सालय के कर्मचारियों ने युवती को फंदे से उतारकर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
भारत समाचार
अस्पताल में युवती ने फांसी लगाई





















