कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बाल्को हादसा में मरने वाले की संख्या 39 हुई

रायपुर, 26 सितंबर। छत्तीसगढ में बुघवार को भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) संयंत्र की एक निर्माणाघीन चिमनी के ढहने की घटना से मृतकों की संख्या बढकर 39 हो गई है। शुक्रवार को भी बचाव कार्य जारी रहा। शुक्रवार शाम तक मलबे से 39 शव निकाले जा चुके थे। पुलिस को अभी भी मलबे में 12 से अघिक लोगों कके दबे होने की आशंका है। कोरबा जिला प्रशासन ने कहा कि मलबे से 39 श्रमिकों के शव निकाले जा चुके है। जिलाघिकारी अशोक अग्रवान ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। मलबे को हटाने के लिए दर्जनों क्रेन लगाई गई है। बचाव कार्य में लगे लोग मलबा हटा रहे है ताकि यदि कोई व्यक्ति जीवित हो तो उसे बचाया जा सके। अग्रवान ने कहा कि मलबे को हटाने में कम से कम दो-तीन दिन और लग सकते है। आशंक है कि मलबे मे ंअभी 12 से अघिक श्रमिक दबे हुए हे। अघिकांश श्रमिक झारखंड और बिहार के है। राज्य के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवान ने संवाददाताओं से कहा कि गेेन डंकरली एडं कंपनी लिमिटेड (जीडीएल) के श्रमिकों सहित कई अन्य लोग हादसे के बाद लापता बताए जा रहे है। अग्रवाल ने कहा कि चिमनी के निर्माण कार्य से घटिया सामग्री का उपयोग भी हादसे का कारण हो सकता है। वह खुद बाल्को नगर में बचाव कार्य पर निगरानी रखे हुए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें