ओक्साना अपने बॉयफ्रेंड के बच्चें की मां बनने वाली है
Sep 26, 2009 5:02 AM
लंदन, 26 सितंबर। हॉलीवुड अभिनेता मेल गिब्सन की गर्लफ्रेंड ओक्साना ग्रिगोरिएवा उनके बच्चें की मां जरूर बनने वाली है लेकिन फिलहाल शादी करने का उनका कोई इरादा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल दिसंबर में गिब्सन के बच्चें की मां बनने जा रहीं 39 साल की ओक्साना ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्हौंने ने संगाई कर ली है और अब जल्दी ही शादी करने जा रही है। गौरतलब है कि गिब्सन और ओक्साना के रिश्ते उस समय सार्वजनिक हुए थे जब गिब्सन ने अपनी पत्नी रॉबिन से अलग होने का ऎलान किया था।