कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रविवार रहा मौसम का सबसे गर्म दिन

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन के तौर पर दर्ज किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से छह डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस बताया, ""दिल्ली में दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस मौसम का रविवार सबसे गर्म दिन रहा। पिछले पांच सालों में भी 11 अप्रैल सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया।"" अधिकारी ने कहा, ""हमें आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।"" अधिकत्तर दिल्लीवासी चिलचिलाती धूप में स़डकों पर निकलने से परहेज किया।
शाम तक स़डकें सुनसान दिखाई दे रही थीं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पूवा ने बताया, ""आज (रविवार) बहुत गर्मी रही, लेकिन राहत की बात यह रही कि छुट्टी थी। इस दौरान मैं घर में रही। अगर मध्य अप्रैल में यह हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा, सोचा जा सकता है।"" दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। उधर, शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें