चैम्पियंस ट्राफी : इंग्लैड सेमीफाइनल में, दक्षिण अफ्रीका बाहर
Sep 28, 2009 5:32 AM
सेंचुरियन, 28 सितंबर। गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैड ने दक्षिण अफ्रीका को 22 रनों से पराजित किया। 324 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने मेजबान टीम निर्घारित 50 ओवर मे नौ विकेट खोकर 301 रन ही बना सकी। विशाल लक्ष्य का पिछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरूआत सही रही और स्मिथ ने इर्शल गिब्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। इस जोडी को जेम्स एंडरसन ने गिब्स को ल्यूक राइट के हाथों कैच कराकर तोडा। इंग्लैड की दूसरी समफला ब्रॉड बीच ने जल्द ही जैक्स कालिस को जो डेनली के हाथो लपकवाकर दिलाई। दक्षिण-अफ्रीका का कोई दूसरा बल्लेबाज अपने कप्तान का साथ लंबे समय तक नहीं दे सका और यही हार की सबसे बडी वजह रही। एबी डीविलियर्स ने 36 रन और हर्शल गिब्स ने 22 रनों की पारी खेली। इंग्लैड की ओर से जेम्स एंडरसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट लिये। ब्रॉड ने भी 10 ओवरों में 67 रन खर्च करके तीन विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैड ने निर्घारित आठ विकेट पर 323 रन बनाए। ओवस शाह ने 98 रन और पॉल कोलिंगवुड ने 82 रन बनाए। इसके अलावा इयान मॉर्गन ने 34 गेंदों पर तेजी से 67 रन बनाए। जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल है। शाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।