कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोच्चि में मैच को लेकर सुरक्षा के क़डे इंतजाम

कोच्चि। कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशल स्टेडियम में 17 अक्टूबर को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मैच के दौरान किसी खतरे के मदद्नजर सुरक्षा व्यवस्था क़डी कर दी गई है।
पुलिस महानिरीक्षक बी. सांध्या ने मंगलवार को स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 100 कमांडो और 2,500 पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम के भीतर 32 क्लोज सर्किट कैमरे भी होंगे।
गौरतलब है कि केरल के कोच्चि का यह इकलौता ऎसा स्टेडियम है जहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले जाते हैं। स्टेडियम को हाल ही में 10 करो़ड रूपये की लागत से नया स्वरूप दिया गया गया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें