कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैपियंस ट्राफी हमारी है : यूनुस

जोहांसबर्ग, 28 सितंबर। आईसीसी चैपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तानी यूनुस खान का कहना है कि चैपियंस ट्राफी हमारी है। पाकिस्तान इसका सबसे बडा दावेदार है। चैपियंस ट्राफी पिछले साल पाकिस्तान में होने वाली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से कई टीमों ने वहां खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद मेजबानी दक्षिण-अफ्रीका को सौंप दी गई। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार " द न्यूज" के अनुसार यूनुस ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि पहले यह ट्राफी पाकिस्तान में होने वाली थी। हम इसके असली मेजबान थे। मेरा मुल्क इस ट्राफी को वापस चाहता है। हम इस ट्राफी को वापस आपने मुल्क ले जाने के लिए सौ प्रतिशत कोशिश करेंगे। भारत के खिलाफ शनिवार को मैच में मिली जीत के लिए पाकिस्तानी कप्तान ने टीम के बल्लेबाजों मुख्य रूप से शोएब मलिक और मोहम्मद यूसुफ को सराहा। उन्होंने कहा कि हमें मलिक और यूसुफ की वजह से जीत मिली है। दोनों की पारियों से हमारे मनोबल को काफी इजाफा हुआ।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें