कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चव्हाण और कलमाडी पर गिरी घोटालों की गाज

मुंबई/नई दिल्ली। करगिलों शहीदों के परिवारों के लिए बनी आदर्श सोसाइटी में हुए व्यापक घपले के आरोप में फंसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान ने आखिर इस्तीफा देने को कह दिया है।
हाईकमान से निर्देश मिलने के बाद चव्हाण ने सुबह 11 बजे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया, जिसे उन्हें हाथों-हाथ मंजूर भी कर लिया। इसी के साथ राष्ट्रमंडल खेल घोटालों से घिरे आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलम़ाडी को भी कांग्रेस संसदीय दल सचिव पद से हटा दिया गया है। यह पहले से ही माना जा रहा था कि दोनों नेताओं की छुट्टी तय है। दीपावली से पूर्व अपनी सफाई देने पहुंचे अशोक चव्हाण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
गौरतलब है कि आदर्श सोसाइटी का घपला सामने आने और उसमें मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम आने से कांग्रेस हाईकमान काफी नाराज था और इसके चलते उन्हें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली तलब किया था। यह तभी तय हो गया था कि चव्हाण पर दीपावली के बाद या अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के बाद गाज गिर सकती है। और वही हुआ। ओबामा के दिल्ली से विदा लेते ही सोनिया गांधी का यह फैसला सामने आ गया।
ओबामा की यात्रा के कारण कांग्रेस इस पर किसी भी फैसले से बच रही थी। सोसाइटी के घपले में नाम आने के बाद अशोक चव्हाण अपनी कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस के सभी ब़डे नेताओं से मिलकर अपनी सफाई पहले ही दे चुके हैं। गौरतलब है कि अशोक चव्हाण ने पिछले साल ही सात नवंबर को एक साल पूरा किया था।
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री सोनिया गांधी और प्रणव मुखर्जी से मिलकर फिर से अपनी ओर से सफाई देने की तैयारी में थे, दोनों ने उन्हें इसका मौका नहीं दिया। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलम़ाडी भी इस आयोजन में हुए भारी घोटालों के कारण पार्टी हाईकमान और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आंख की किरकिरी बन गए थे। उनके पर तो खेल शुरू होने से पहले ही कतर दिए गए थे, लेकिन खेलों के दौरान उन पर कार्रवाई से इसलिए बचा जाता रहा कि इससे अन्य देशों में गलत संदेश जाएगा। महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण का उत्तराधिकार तय करने के लिए पार्टी हाई कमान ने केंद्रीय मंत्री प्रणव मुखर्जी और एके एंटनी को ऑब्जर्वर बनाया है।
दोनों मंत्री मंगलवार को ही मुंबई पहुंचेंगे और नया मुख्यमंत्री चुने जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। रात दस बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी और संभवत: इसके बाद ही नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी जाएगी। उधर, सरकार में भागीदार एनसीपी के प्रवक्ता तारिक अनवर ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा तय व्यक्ति का उनकी पार्टी भी समर्थन करेगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें