देहरादून, 28 सितंबर। पूजाश्री वेंकेटेश ने अनुभवी खिलाडी रश्मि चक्रवर्ती को सीघे सेटों में हराकर दस हजार डॉलर इनामी आईटीएफ फ्यूचर्स टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया। शीर्ष वरीयता प्राप्त पूजाश्री ने छठी वरीयता प्राप्त रश्मि को फाइनल में 6-3, 7-5 से पराजित किया। गौरतलब है कि पूजाश्री का दो महीने में यह तीसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले दिल्ली और बेंगलूर मे खिताब जीते थे।