कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भूटिया ने नासमझी का परिचय दिया : बागान

कोलकाता, 28 सितंबर। भारत के महान फुटबॉल खिलाडी भाइचुंग भूटिया को अंतरिम राहत देने के ट्रिब्यूनल के फैसले पर नाराजी जाहिर करते हुए मोहन बागान ने कहा कि इस खिलाडी मे समझादारी की कमी है। इस फुटबॉल क्लब का कहना हैकि भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान ने क्लब के कुद अघिकारियों पर अपना करियर बर्बाद करने की कोशिश का आरोप लगाकर नासमझी का परिचय दिया है। मोहन बागान के सचिस अंजन मित्रा ने कहा कि भूटिया पर्याप्त समझादार नहीं है। मुझे यकीन है कि जब वह अपने करियल के दौरान कभी कोच या प्रशासन बनेगें, तब वह अनुशासन बनाए रखने की जरूरत को समझेगे और जिंदगी उन्हें सिखाएगी। मित्रा ने मोहन बागान से भूटिया का निलंबिल किए जाने के मामले को ट्रिव्यूनल को सौंपने को असंवैघानिक और सोचा-समझा नाटक करार दिया। गौरतलब है कि नियुक्त को ट्रिब्यूनल ने शनिवार को अपने अतरिम आदेश में भूटिया को अंतिम फैसला नहीं होने तक किसी भी क्लब की तरफ से खेलने की अनुमति दे दी थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें