मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली को यकीन हो गया है कि वह चाहकर भी गंभीर भूमिकाएं अच्छी तरह नहीं निभा सकती। इसलिए इन दिनों सेलिना हर तरफ कह रही है कि वे सिर्फ खुद को अच्छी ऎक्ट्रेस साबित करने के लिए गंभीर भूमिकाएं नहीं निभाएंगी।
सेलिना ने कहा, मैं वहीं करती हूं, जो मुझे पसंद है। दर्शकों को हंसाना मुझे अच्छा लगता है इसलिए मैं कॉमेडी फिल्म ज्यादा करती हूं। सेलिना ने कहा, मैं अच्छी ऎक्ट्रेस हूं, सिर्फ यह साबित करने के लिए सीरीयस रोल नहीं एक्सेप्ट कर सकती। मुझे कॉमेडी करना पसंद है, क्योंकि उसमें कोई टेंशन नहीं होता है। आप सेट पर इतना हंसते है कि आपको अपना काम पसंद आने लगता है और लोगों को हंसाने से अच्छा काम भला क्या हो सकता है।
भारत समाचार
गंभीर भूमिकाएं अच्छी तरह नहीं निभा सकती: सेलिना





















