भारत समाचार
भारत मे दो टेस्ट खेल सकता है दक्षिण अफ्रीका

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि बार्ड दोनों देशों के बीच टेस्ट कराने के लिए वनडे मैचों की संख्या सात से घटाकर तीन कर दी है। बीसीसीआई से मिले अनुरोध की दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (सीएएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गेरार्ड मेजोला ने पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि आपसी विचार-विमर्श के साथ दो टेसट मैचों के लिए तारीखों का संयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच खेलने की स्थिति में टीम के खिलाडियों को भारत में एक सप्ताह अधिक रहना होगा।
मजोला ने बताया कि भारत ने दो टेस्ट खेलने का प्रस्ताव भेजा है और बोर्ड इस पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव के बारे में टीम के खिलाडियों के संघ, टीम प्रबंधन तथा भविष्य दौरा निर्धारण समिति की राय जानने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि भारत ने चार दिन पहले भी सीएसएस को इस बारे में प्रस्ताव भेजा था लेकिन सीएसए ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।




















