कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हाईजैकर की नई शुरूआत

चंडीगढ, 30 सितंबर। एयर इंडिया के विमान को पचीस साल पहले श्रीनगर जा रहे विमान को अगवा कर पाकिस्तान ले जाने वाले परमिंदर सिंह सैनी अब कनाडा में वकालत करना चाहता है। हाईजैकर के नाम से जाने वाले 46 वर्षीय सैनी अब अपने हिंसक अतीत को भूल कर नए सिरे से जीना चाहता है।
सैनी का कहना है कि उसने जवानी में काफी कुछ गलत किया, लेकिन अब वह नई शुरूआत करना चाहता हैं। सैनी ने लॉ सोसायटी ऑफ अपर कनाडा को आवेदन कर वकालत करने की अनुमति मांगी है।
कनाडा में परमिंदर आज भी एक अवैध प्रवासी है और उसे डीपोर्ट करने के लिए भी कहा जा रहा है। कई कनाडियन संगठनो ने उसके सजायाफ्ता आतंकी होने के बावजूद इतने लंबे समय तक कनाडा में टिके रहने पर भी सवाल उठाए है। यह मामला अब कनाडा सरकार के गले की हड्डी बनता जा रही है। परमिंदर के आस पास के लोगों का भी कहना है कि उसे समाज की मुख्यघारा से जुडने का मौका दिया जाना चाहिए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें