कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राजस्थान के 30 जिलों को मिल सकता है मॉडल डिग्री कॉलेज का लाभ

नई दिल्ली 1,अक्टूबर। राजस्थान के 30 जिलों समेत राष्ट्रीय औसत से कम सकल नामांकन अनुपात वाले देश के 374 जिलोे में प्रस्तावित मॉडल डिग्री कॉलेज का लाभ हाल में बने स्थानीय कॉलेजों को मिल सकता है। इस मामले में राज्यों द्वारा अपनी हिस्सेदारी की राशि देने में असमर्थता जताने के बाद केन्द्र ने संशोधन करते हुए तय किया है कि दिसम्बर 2007 की राष्ट्रीय विकास परिष्ाद की बैठक के बाद चिन्हित विकास परिषद की बैठक के बाद चिन्हित जिलों में बने नए कॉलजों को निर्धारित मानदण्डों के आधार पर अपग्रेड कर डिग्री कॉलेज का दर्जा दिया जाता है। प्रत्येक कॉलेज के लिए 8 करो़ड की राशि निर्धारित की गई है। वित्त समिति ने 11 वीं योजना में कुल 200 जिलों में डिग्री कॉलेज की स्थापना का निर्णय किया है। इनमें 61 विशेष श्रेणी के राज्यो के कॉलेज होंगे जबकि 139 सामान्य श्रेणी के। राजस्थान के चिन्हित किये गए जिले : अजमरे, अलवर, बांसव़ाडा, बारां,भरतपुर,भीलव़ाडा,बीकानेर, बंूदी, चित्तौडगढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालाव़ाड, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, नागौर, पाली, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, और उदयपुर।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें