कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत की आखरी उम्मीद पाकिस्तान पर

जोहानसबर्ग, 30 सितंबर। चैपियंस ट्राफी में बुघवार को भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। वहीं दूसरी और आस्ट्रेलिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। गु्रप "ए" के इन दोनों मैचों से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा। भारत के चैपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के बरकरार रहने के लिए पाकिस्तान की आस्ट्रेलिया के खिलाफ बडी जीत जरूरी है। यदि पाकिस्तान हार जाता है तो आस्ट्रेलिया उसके साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। इस स्थिति में महेन्द्र सिंह घोनी की टीम इंडिया को बाहर निकालने के लिए निश्चित रूप से सौ करोड भारतीय तहेदिल से इस बात की दुआ करेंगे कि पाकिस्तानी टीम यह मैच जीते। गु्रप "ए" से दो मैच जीत कर तथा चार अंक प्राप्त कर पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। भारत अभी तक प्रतियोगिता में एक अंक ही प्राप्त कर सका है। गु्रप "ए" में तीन अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया फिलहाल दूसरे स्थान पर है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें