भारत समाचार
मुंबई में आईबीएन दफ्तर पर शिवसैनिकों का धावा

शिवसैनिकों ने महिला पत्रकारों को भी नहीं बख्शा। खबरों के मुताबिक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इसकी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस घटना पर टिप्पणी की कि शिवसेना से यही उम्मीद की जा सकती है।




















