भारत समाचार
भारत को सात अरब डालर का कर्ज देगा विश्व बैंक

विश्व बैंक के अध्यक्ष राबर्ट जाइलिक ने बुधवार को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद विश्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले चार वित्त वर्षो के दौरान विश्व बैंक सालाना औसतन 2.3 अरब डालर का कर्ज दे रहा है। हालांकि, चालू वित्त वर्ष के दौरान इसके बढ़कर सात अरब डालर हो जाने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि फिलहाल भारत में विश्व बैंक के पोर्टफोलिया में 68 परियोजनाएं शामिल हें इन परियोजनाओं के तहत विश्व बैंक की प्रतिबद्धताएं कुल 19.57 अरब डालर की हैं। विश्व बैंक से कर्ज लेने में भारत सबसे आगे है।




















