भारत समाचार
याददाशत की फैक्ट्री:एसिड फैक्ट्री

निर्देशक: सुपर्ण वर्मा
संगीत: समीर टंडन, मानसी स्कॉट, गौरव दासगुप्ता, बप्पा लाहिरी, रंजीत बारोट
कलाकार: डिनो मोरिया, दिया मिर्जा, फरदीन खान, इरफान खान, आफताब शिवदासानी, डैनी, मनोज बाजपेयी
समीक्षा: निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता स्टाइलिश और एक्शन फिल्म बनाने के लिए जाने जाते है। उनकी ताजा फिल्म "एसिड फैक्ट्री" का हालांकि उन्होंने निर्देशन नहीं किया है, लेकिन उनकी छाप फिल्म पर नजर आ रही है। निर्देशक सुपर्ण वर्मा की फिल्म "एसिड फैक्ट्री" की कहानी याददाश्त पर आधारित है। याददाश्त ही हमारी भावनाओं का स्त्रोत है। अपराध का भी यह स्त्रोत है। "एसिड फैक्ट्री" उन लोगों की कहानी है, जिनकी याददाश्त उनसे छिन ली गई है। उन्हें ऎसा लग रहा है जैसे वे लंबी नींद से जागे हो। वे अपनी वास्तविकता को तलाश रहे है, जो सिर्फ उनके दिमाग की उपज है।
पांच आदमी(डैनी, मनोज, आफताब, डिनो और फरदीन) जब एक दिन एक गोदाम से बाहर निकलते है तो पाते है कि गैस लीक होने की वजह से वो अपनी पिछली बातें भूल चुके है। गोदाम का निकास द्वार बाहर से बंद है इसलिए उनके बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। उनके पास एक माफिया बॉस(इरफान)का फोन आता है कि उनमें से चार अपहरणकर्ता है और एक अपह्त व्यक्ति। पांचों अपनी याददाश्त न आने के कारण काफी परेशान और चि़डचि़डे हो रहे है।
वे सभी याद करने की पूरी कोशिश करते है कि वे कौन है और इस तरह से अंदर कैसे आए। याददाश्त खोने से दुश्मन दोस्त के खेल में व्यवधान प़ड जाता है। बाद में सबकी याददाश्त धीरे-धीरे लौटती है और तब तक पुलिस भी आ जाती है। अपराधी पक़डे जाते है। पुलिस विजयी होती है और समृद्ध नागरिक सुरक्षित अपने परिवार में लौट जाता है। फिल्म की कहानी में नयापन है लेकिन एक अंतराल के बाद धीमी प़ड जाती है। फिल्म की शुरूआत काफी रोमांचक है। लेकिन जब फिल्म का संस्पेस खुलता है तो फिल्म में जान बाकी नहीं रहती है कि अंत तक देखना भारी प़ड जाता है। अभिनय के लिहाज से मनोज वाजपई, इरफान खान और डीनो मोरिया कुछ खास नहीं कर पाएं। गुलशन ग्रोवर और नेहा को साबित करने का मौका ही नहीं मिला। अगर फिल्म की हीरोइन दीया मिर्जा की बात की जाएं तो वो सिर्फ हॉट लगी। "एसिड फैक्ट्री" एक्शन और ड्रामा शौखिन लोगों को बहुत पसंद आएगी, वैसे एक बार देखी जा सकती है। कुल मिलाकर "एसि़ड फैक्ट्री" याददाश्त की फैक्ट्री है।




















