कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत ने चीन के समक्ष उठाया वीजा का मुद्दा

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। चीनी दूतावास ने हाल ही में कुछ कश्मीरी नागरिकों को उनके पासपोर्ट पर नही बल्कि एक अलग कागज पर वीजा जारी किए थे जिस पर भारत ने विरोध जताया है। चीनी दूतावास द्वारा जारी वीजा पासपोर्ट पर नही बल्कि एक अलग कागज पर थे। यह सिलसिला हाल ही में अरूणाचल प्रदेश के नागरिकों के मामले में शुरू हुआ। चीन अरूणाचल प्रदेश को विवादास्पद भूभाग कहता है।
कश्मीरी यात्रियों के संदर्भ में ऎसी कार्रवाई को जम्मू कश्मीर के भारत का हिस्सा होने के दर्जे पर चीन के सवाल के तौर पर देखा जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने बताया कि यह हमारा सुविचारित नजरिया है कि मूल आवास के आधार पर भारतीय नागरिकों के वीजा आवेदन में कोई भेदभाव नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने चीन सरकार को इस संदर्भ में अपनी चिंता से अवगत करा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को चीनी दूतावास के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया था। इस बीच संपर्क करने पर चीनी दूतावास के मीडिया मामलों के अधिकारी ने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें