भोपाल, 2 अक्टूबर। 64वें अखिल भारतीय औबेदुल्ला गोल्ड कप हाकी टूर्नामेंट का उद्धाटन आज शाम 4 बजे विधायक धुवनारायण सिंह करेंगे और उद्धाटन मुकाबला इन्वेडर क्लब और सनशाईन क्लब के बीच खेला जाएगा। आयोजन सचिव आई रहमान ने बताया कि प्रतियोगिता के स्थानीय राउंड में 34 टीमें हिस्सा ले रही है। इसमें से चार टीमें बाहरी राउंड के लिए प्रवेश करेंगी। बाहरी दौर 11 अक्टूबर से शुरू होगा। बाहरी दौर में एयर इंडिया दिल्ली, आर्मी एकादश, इंडियन ऑयल मुंबई, पंजाब एंड सिंध बैंक, बीएसएफ जालंधर, आईओबी चेन्नई, पान पोश हास्टल राउरकेला, ओएनजीसी देहरादून, नामधारी एकादश लुधियाना, आसीएफ कपूरथला, साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद, मुंबई एकादश, उप्र एकादश, पंजाब नेशनल बैक दिल्ली, कनारा बैक बेगलुरू, आल इंडिया साई, सिंग्नल कोर जालंधर और डब्ल्यूसी रेलवे जबलपुर। जबकि लोकर राउंड में भाग लेने वाली टीमों में बाल निकेतन क्लब, छत्तीसगढ क्लब, ग्रे हाउंड क्लब, हवामहल क्लब, हीरोज क्लब, आनेस्ट क्लब, इनव्हेडर्स क्लब, जिन्सी क्लब, मालवा स्पोद्रस क्लब, नेशनल क्लब, नोबल्स क्लब, सन शाईन क्लब, विध्याचल क्लब, यंगस्टर क्लब, आशा क्लब, डायमंउ क्लब, नेहरू क्लब, पंजाब स्पोद्रस क्लब, टाइगर क्लब, केपीटल क्लब, आमिर क्लब, कामदार क्लब, निशांत क्लब, सैफिया हायर सेकेड्री क्लब, सीपीएमजी भोपाल, डब्ल्यू रेवले भोपाल, नगर निगम भोपाल, मप्र अकेडीम भोपाल, डीएचए इंदौर, डीएचए सीहोर, डीएचए होशंगाबाद, डीएचए रायसेन और डीएचए हरदा शामिल है।