मुम्बई। देश के शेयर बाजार गुरूवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 13.54 अंकों की वृद्धि के साथ जबकि निफ्टी भी 0.40 अंक बढ़कर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 13.54 अंकों की बढ़त के साथ 20,700.42 पर खुला। बीते बुधवार को यह 20,687.88 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.40 अंक बढ़कर 6234.30 पर खुला। निफ्टी बुधवार को 6233.90 पर बंद हुआ था।
भारत समाचार
सेंसेक्स 13 अंक उछला, निफ्टी में मामूली बढ़त





















