कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नीतीश को माओवादियों से जान से मारने की धमकी

पटना/खगडिया, 2 अक्टूबर। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के एक कथित सदस्य ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजकर जान से मारने की धमकी दी है।
राज्य के गृह सचिव आमिर सुबहानी ने बताया कि एक निजी टीवी न्यूज चैनल के एक पत्रकार के मोबाइल फोन पर डब्लू नाम के कथित नक्सली ने मोबाइल फोन नंबर 09308670993 से यह एसएमएस भेजा है। इसमें लिखा है- आपके सीएम की जान खतरे में हैं, अगर उन्हें बचाना चाहते हैं, तो हमारे दो नेता रविजी और विरेन सिंह को जेल से रिहा कर दें।
सुबहानी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था क़डी कर दी गई है और राज्य के पुलिस महानिदेशक आनंद शंकर और आईजी (ऑपरेशन) एसके भारद्वाज पूरे मामले की प़डताल कर रहे हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें