कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वायरस अटैक से हुआ कै ट कै्रश

नई दिल्ली। तकनीकी खराबी से बाधित हुए कैट के ऑनलाइन टेस्ट के लिए अब वायरस हमले को वजह बताया जा रहा है। कल दूसरे दिन भी सैक़डों छात्रों को टेस्ट के दौरान मुश्किलों का सामना करना प़डा। अधिकारियों ने और अधिक छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए देश भर के 104 परीक्षा केन्द्रों में 24 केन्द्रों पर परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया। कल कम्प्यूटर वायरस ने तकरीबन दो हजार छात्रों को इम्तिहान में शामिल नहीं होने दिया। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक कैट की ऑनलाइन परीक्षा 28 नवंबर से सात दिसंबर तक आयोजित की जानी थी लेकिन कल दूसरे दिन पैदा हुई अ़डचन के बाद अधिकारियों ने प्रभावित होने वाले परीक्षा केन्द्रों पर टेस्ट नहीं लेने का फैसला किया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें