कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैपियंस ट्राफी : पहला सेमीफाइनल आस्ट्रेलिया-इंग्लैड

सेचुरियन, 2 अक्टूबर। चैपियंस ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गत विजेता आस्ट्रेलिया और इंग्लैड के बीच आज होगा। आस्ट्रेलिया ने हाल ही में संपन्न नेटवेस्ट सीरीज में इंग्लैड के 6-1 से हराया था ओर वे इससे प्रेरणा लेकर एक बार फिर इंग्लैड को मात देना चाहेगें। दूसरी ओर इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखा रही इंग्लैड टीम नेटवेस्ट सीरीज में कंगारूओं से मिली हार का बदला चुकाने को बेताब होगी।
विश्व की नंबर एक टीम होने और नेटवेस्ट सीरीज में एकतरफा जीत हासिल करने के लिहाज से इस मैच में ऑस्टे्रलिया का पलडा भारी माना जा सकता है। लेकिन गत एक सप्ताह में जहां उसके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। वहीं इंग्लैड ने खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराकर नेटवेस्ट सीरीज की हताशा को पीछे छोड दिया है। मौजूदा टूर्नामेंट में आस्टे्रलिया की बल्लेबाजी अपेक्षानुरूप नहीं रही है। भारत के खिलाफ मैच को छोड दे तो कंगारू बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ अपने प्रदर्शन से निराश ही किया है। टॉप ऑर्डर में ओपनर शेन वाटसन लगातार फ्लॉप हो रहे है।
हालांकि दूसरे ओपनर टिम पैन, कप्तान रिकी पोटिंग और माइकल हसी अच्छी फार्म में है, लेकिन इसके आउट होने पर मध्यक्रम लडखडा जाता है। स्पष्ट है कि कैमरून व्हाइट और कैलम फग्यरूसन उपकप्तान माइकल क्लार्क की भरपाई करने में नाकाम रही है, जिन्हें चोट के कारण टूर्नामेंट से हटना पडा है। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जरूर अच्छी लय में है और बे्रट ली, पीटर सिडल और मिशेल जॉनसन की तिकडी विपक्षी खेमे में हलचल पैदा कर सकती है। हालांकि स्पिन विभाग में नाथन हॉरित्ज प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें