भारत समाचार
चार दिन तक लगातार बारिश में भीगते रहे आमिर-करीना

यूनिट से जुडे एक सूत्र ने बताया कि यह इस फिल्म का आखिरी गाना है जो इसकी लीड जो़डी पर फिल्माया गया। गाने की सिचुएशन के मुताबिक आमिर और करीना का बारिश में भीगना जरूरी था। हालांकि इस बात की पूरी सावधानी बरती गई कि कहीं दोनों बीमार न प़ड जाएं। यह इस फिल्म की शूटिंग का भी आखिरी शेड्यूल है, जिसके बाद यह पूरी हो जाएगी और फिर पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होगा।




















