कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

इस वर्ष जीडीपी सात फीसदी से अधिक होने की उम्मीद : प्रणव

किरनाहर। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज कहा कि इस वर्ष देश का सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी सात फीसदी से अधिक होने की उम्मीद है। मुखर्जी ने मीरिती गांव में अपने पिता के नाम पर बने कामोदकिनकर मुखोपाध्याय सारनी सडक मार्ग के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि इस वष्ाü आवश्यक वस्तुओं की बढती कीमतों पर भी लगाम लग जाएगा। उन्होंने कहा-मेरा अनुमान है कि देश के जीडीपी में सात फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी होगी। ऎसा पहले भी हुआ है कि देश की जीडीपी साढे छह से सात फीसदी के बीच रही है। वित्त मंत्री माओवादी हिंसा से निपटने के तरीको पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इससे निपटने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार को संयुक्त कार्रवाई करने का सुझाव दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि राज्य सरकार जल स्त्रोतो के संरक्षण के लिए प्राथमिक कदम उठाती है तो केन्द्र सरकार उनको मदद करेगी। इस बीच उन्होंने जुबुतिया गांव के जपेश्वर शिव मंदिर के परिसर में एक अतिथि गृह का भी उद्घाटन किया जो उनकी माता राजलक्ष्मी मुखोपाध्यया के नाम पर है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें