नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। कजाकिस्तान के अलमाटी में एशियाई क्ले शूटिंग प्रतियोगिता की ट्रैप स्पर्धा में भारत क शीर्ष निशानेबाजों में से एक मानवजीत सिंह संधू ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानवजीत ने क्वालीफाइंग दौर में 121 और फाइनल में 19 अंक स्कोर करते हुए कुल 140 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर हासिल किया। इस स्पर्धा का कांस्य पदक भी भारत की झोली में आया है। भारत के मनशेर सिंह ने क्वालीफाइंग में 113 और फाइनल राउंड में 21 का स्कोर करते हुए कुल 134 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के खाते में इस स्पर्द्धा का टीम रजत पदक भी आया है। इस प्रतियोगिता में भारत के कुल चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है।