मुंबई, 3 अक्टूबर। विमानन सेवा जेट एयरवेज की एक यात्री परिवहन बस में शनिवार को मुंबई हवाई अड्डे के प्रस्थान टर्मिनल पर आग लग गई। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में कोई यात्री सवार नही था। इसमें उस समय सिर्फ चालक और सहयोगी मौजूद था जिन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। प्रवक्ता ने कहा कि अब तक आग के कारणों का पता नही लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।