नई दिल्ली 3,अक्टूबर। केन्द्र सरकार ने चालू अक्टूबर माह के लिए 20.85 लाख टन चीनी का कोटा जारी किया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इससे पहले विशेष त्योहार के लिए सितंबर अथवा अक्टूबर 2009 के लिए 1044 लाख टन लेवी चीनी जारी की गई थी। सरकार का मानना है कि अक्टूबर माह की मांग के लिए अतिरिक्त आवंटन के साथ 20.85 लाख टन चीनी पर्याप्त है।