कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार चुनाव : मतदान तेज, अब तक 145 की गिरफ्तारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में छह जिलों के 48 विधानसभा क्षेत्रों में गुरूवार सुबह से क़डी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मतदान में ग़डब़डी करने के आरोप में अब तक 145 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दिन के दो बजे तक करीब 40 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया था। तीसरे चरण की सीटे पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और वैशाली जिले के अंतर्गत आती हैं। सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी महुआ विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम सात प्रत्याशी रक्सौल से चुनावी समर में हैं।
राज्य पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक अब तक चुनाव के दौरान कहीं से ब़डी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक मतदान के दौरान ग़डब़डी फैलाने के आरोप में 145 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा गोपालगंज से 96 जबकि सीवान में 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान 58 वाहन भी जब्त किए गए हैं।
इधर, राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक तीसरे चरण के चुनाव में दिन के दो बजे तक करीब 40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पूर्वी चम्पारण और पश्चिमी चम्पारण में 22-22 प्रतिशत मतदाता अब तक मत डाल चुके हैं। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भारी भी़ड देखी जा रही है जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। इधर, कई मतदान केन्द्रों में वोट बहिष्कार की भी सूचना मिल रही है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर लूट और ग़डब़डी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को देखते ही गोली मारने का आदेश संबंधित जिलाधिकारियों को दे दिया गया है।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों को लगाया जा रहा है तथा अन्य मतदान केंद्रों पर अन्य सशस्त्र बल को लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार-नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा को सील कर दिया है।
इन 48 में से 43 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदाता वोट डालेंगे जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाल्मीकीनगर, रामनगर और पातेपुर विधानसभा क्षेत्रों में तीन बजे तक और अमनौर तथा तरैया विधानसभा क्षेत्रों में चार बजे तक मत डाले जा सकेंगे।
इस चरण में कुल 1,03,76,022 मतदाता 65 महिलाओं सहित 785 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए 10,401 मुख्य तथा 413 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के तहत 21 अक्टूबर को 47 सीटों पर तथा दूसरे चरण के तहत 24 अक्टूबर को 45 सीटों पर मतदान कराया गया था। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, नौ और 20 नवम्बर को मतदान की तिथि घोषित की है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवम्बर को होगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें