भारत समाचार
रणबीर के साथ काम करने में बहुत मजा आया: कैटरीना

कैटरीना ने कहा कि मुझे रणबीर के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया। वह बहुत मजेदार और काम के प्रति समर्पित सहअभिनेता है और उनके साथ ईगो की समस्या भी नहीं हैं। कैटरीना ने कहा कि "हमको दीवाना कर गए" कि शूटिंग के दौरान अभिनेता अनिल कपूर ने मुझे बहुत अहम बातें बताई। उन बातों को मैं कभी नही भूलूंगी और मुझे लगता है कि उन्हीं से मेरा कैरियर आगे बढ़ा।
"अजब प्रेम की गजब कहानी" में रणबीर, कैटरीना और उपेन पटेल के अलावा सलमान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म छह नवंबर को प्रदर्शित होने वाली है।




















