कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बाढ़ का कहर जारी, अब तक 230 लोगों की मौत

बेंगलुर/ हैदराबाद/मुंबई, 5 अक्टूबर। कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण आई अप्रत्याशित बाद से हजारों लोग फंस गए है। बाढ़ से अब तक मरने वालों की संख्या 230 तक पहुंच गई है। लाखों लोग विस्थापित हो गए है जबकि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है।
कर्नाटक मे 168 लोग मारे गए है जबकि महाराष्ट्र में 25 और आंध्र प्रदेश में 37 लोगों की मौत हुई है। तीनों राज्यों में दो लाख से अधिक घर नष्ट हो गए है, फसलें बर्बाद हो गई है और लाखों लोग विस्थापित हुए है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदीयुप्पा ने केन्द्र से बाढ़ और बारिश से पैदा हुए संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने राहत कार्य तथा बारिश से प्रभावित 15 जिलों में पुननिर्माण के कार्या के लिए 10 हजार करो़ड रूपए की सहायता की मांग की है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रोसैया ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और कहा कि कृष्णा और गुंटूर जिलों में स्थिति बहुत खरतनाक है जहां बहुत से गांव जलमग्न हो गए है। उन्होंने कहा कि करनल तथा महबूबनगर जिलों में स्थिति हालांकि नियंत्रण में है क्योकि जलमग्न घरों की छतों पर फंसे लोगों को सेना ने बचा लिया है। प्रभावित क्षेत्रों में वायु सेना के हेलीकॉप्टर भोजन के पैकेट और राहत सामग्री गिरा रहे है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें