भुवनेश्वर। सैक़डों भक्ति गीतों को अपनी आवाज दे चुके उ़डीसा के गायक भिकारी बल का लम्बी बीमारी के बाद एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बल का यहां से करीब 26 किलोमीटर दूर स्थित कटक के श्रीराम चंद्र भंजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार रात निधन हो गया। सेहत से जु़डी विभिन्न परेशानियों के चलते इस अस्पताल में पिछले सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था।
उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मंदिरों के शहर पुरी में बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। लाखों लोग बल के गाए भक्ति गीतों को सुनकर अपने दिन की शुरूआत करते हैं। कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर उनके गाए भजन बजाए जाते हैं। बल ने एक पाश्र्व गायक के बतौर कई उडिया फिल्मों में भी गीत गाए हैं।
भारत समाचार
उडिया गायक भिकारी बल का निधन





















