भारत समाचार
लखनऊ : अजहर के खिलाफ मामला दर्ज

सिंह के परिवारों की मोहिनी देवी यहां से कांग्रेस की प्रत्याशी है। पडरौना कोतवाली प्रभारी वी.एस.चौहान ने बुधवार को बताया कि सांसद अजहर व केन्द्रीय मंत्री सिंह के खिलाफ मंगलवार देर रात भारतीय दंड संहिता (आईपसी) की धारा 188 के तहत आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
चौहान ने बताया कि बिना प्रशासन की अनुमित के शहर के उदित नारायण स्त्रातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में मंगलवार शाम को इन नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनी देवी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए क्रिकेट मैच खेला और लोगों से वोट मांगे। जिला प्रशासन से घटना का संज्ञान लेते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना और इनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।




















