भारत समाचार
मार्च 2010 तक महंगाई दर 7 प्रतिशत के पार

इसका प्रमुख कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों का बढ़ना है। सरकारी आंक़डों के अनुसार थोक बाजार में आलू की कीमत में 81.18 फीसद बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चीनी की कीमत में 44.47 फीसद का इजाफा हुआ हैं। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के प्रधान अर्थशास्त्री डीके जोशी ने कहा कि मुद्रास्फीति की दर तेजी से बढ़ रही है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह 7 फीसद के आंक़डे को छू सकती है। बहरहाल, जोशी ने कहा कि आरबीआई 27 अक्टूबर को पेश की जाने वाली मौद्रिक नीति में तटस्थ रूख अख्तियार कर सकता है क्योंकि वृद्धि चिंता का प्रमुख कारण हैं।




















