रांची। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दुमका में सोमवार से शुरू हुए तीन दिवसीय अधिवेशन के बाद मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सूत्र ने बताया, ""झामुमो ने संभावित मंत्रियों की सूची अभी तैयार नहीं की है। ऎसा लगता है कि सम्मेलन के चलते उसने मंत्रिमंडल विस्तार को टाल दिया है।"" यह चर्चा जोरों पर थी कि नई दिल्ली से वापस लौटने के बाद मुंडा मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद मुंडा रविवार शाम रांची लौटे। मंत्रिपरिषद के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ""जल्द ही मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जाएगा।"" संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक झारखण्ड में अधिक से अधिक 12 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक झामुमो के पांच विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
भारत समाचार
झामुमो अधिवेशन के बाद होगा मुंडा मंत्रिपरिषद का विस्तार





















