कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आरबीआई बढ़ा सकता है ब्याज दरें: दीपक पारेख

मुंबई, 7 अक्टूबर। एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ब्याज दरों में मामूली बढ़ोत्तरी कर सकता है। बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पारेख ने कहा कि यह संकेत देने के लिए कि सरकार मुद्रास्फीति के दबाव को लेकर चिंतित है, जनवरी-मार्च, 2010 की तिमाही में ब्याज दरों में मामूली बढोत्तरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कम से कम 0.5 प्रतिशत की होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि चालू तिमाही में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कोई आसार नहीं हैं।
पारेख ने कहा कि वर्तमान में तरलता की स्थिति ठीक हैं। एचडीएफसी के प्रमुख ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ निर्माण गतिविधियों में इजाफा हुआ हैं। ऎसे में बैंकों के थोक ऋण में बढोतरी होगी। हालांकि, उन्होंने वाणिज्यिक रीयल एस्टेट क्षेत्र के लिए ऋणों में फिलहाल वृद्धि की किसी संभावना से इंकार किया। उन्होंने कहा, मुझे नही लगता कि वाणिज्यिक रीयल एस्टेट ऋणों में कोई बढ़ोतरी होगी क्योंकि बडी संख्या में वाणिज्यिक संपत्तियां खाली प़डी हैं। पारेख ने कहा कि हाल के महीनों में बैंकों के आवास ऋण पोर्टफोलियों में इजाफा हुआ हैं। पारेख ने बताया कि जुलाई- सितंबर की तिमाही में एचडीएफसी की ऋण मंजूरियों में 30 फीसद की बढ़ोतरी हुई हैं। आगामी महीनों में इसमें और वृद्धि की उम्मीद हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें