वाशिंगटन। एक अमेरिकी अधिकारी ने रविवार को कहा कि मेक्सिको की ख़ाडी में रिसाव के लिए जिम्मेदार प्रमुख ब्रिटिश कंपनी बीपी के तेल कुए को बंद कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी तटरक्षक बल के सेवानिवृत्त प्रमुख थाड एलेन, जो बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, ने बताया कि अमेरिका के इतिहास में यह सबसे ब़डी समुद्री पर्यावरण त्रासदी थी, जो लगातार पांच महीने तक जारी रही। परीक्षण के लिए सीमेंट का लगाया गया प्लग आखिरकार काम कर गया। प्लग को समुद्र में 4,000 मीटर नीचे लगाया गया है। एलेन ने जारी एक बयान में कहा, ""मैंने इसके लिए सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मियों से कहा है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को खत्म होने तक इस पर नजर रखें।"" उन्होंने कहा, ""आखिरकार कुए से रिसाव बंद हो गया। हम अतिरिक्त रूप से रिसे हुए तेल की सफाई में तेजी से काम करने को प्रतिबद्ध हैं।"" अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की है और सफाई अभियान को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा है कि उस इलाके में सभी तरह की पर्यावरणीय और आर्थिक मदद जारी रहेगी। ओबामा ने कहा, ""आज हमने एक ब़डी उपलब्धि हासिल की है और आखिरकार बीपी के तेल कुएं को बंद कर दिया गया है।"" इस त्रासदी पर निगरानी रखने वाले बीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी हेवार्ड ने कहा, ""गहरे पानी के अंदर हुई त्रासदी को रोक कर एक मिसाल कायम की गई है। मेक्सिको की ख़ाडी में अब इससे कोई खतरा नहीं है।""





















